राज्य वन विकास निगम ने सौंपा 65 करोड़ का चेक

Share

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को राज्य वन विकास निगम की ओर से वित्तीय वर्ष 2013-14 के लीज रेंट और लाभांश की राशि का 65 करोड़ 10 लाख रूपये का चेक भेंट किया गया। वन मंत्री एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने यह चेक भेंट किया।
वन मंत्री एवं निगम के अध्यक्ष डॉ. शेजवार ने बताया कि संचालक मंडल द्वारा मार्च 2015 में हुई बैठक में निगम की अधिकृत अंशपूँजी 40 करोड़ से बढ़ाकर 600 करोड़ रूपये किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव वन श्री ए.पी.श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री आर.एन. सक्सेना और अपर प्रधान मुख्य वन सरंक्षक श्री एम.के.सपरा भी उपस्थित थे।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *