Uncategorized

म.प्र. में बढ़ेगा अफीम का उत्पादन

इस वर्ष प्रदेश में लगभग 4500 हेक्टेयर से अधिक रकबे में अफीम लगाई गई है। जिससे लगभग 2 लाख 68 हजार किलो पैदावार की संभावना है। लगभग 31 हजार किसानों को अफीम के पट्टे जारी किए गए हैं। ज्ञातव्य है कि प्रदेश के नीमच, मंदसौर जिलों में अफीम की खेती होती है। इस वर्ष अफीम के सरकारी रेट अधिकतम दाम 7 हजार रु. किलो तथा न्यूनतम दाम 800 रुपए किलो तय किए गए हैं। जबकि गत वर्ष अधिकतम दाम 2600 रुपये व न्यूनतम दाम 750 रुपए प्रति किलो थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement