Uncategorized

मानसून का इंतजार खत्म हुआ

Share

नई दिल्ली/भोपाल/मुम्बई। भारतीय मौसम विभाग ने गत दिनों दूसरा पूर्वानुमान जारी कर देश में लगातार दूसरे वर्ष कम बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने देश में 88 फीसदी बारिश होने की संभावना जताई है। इससे पहले यह पूर्वानुमान 93 फीसदी था। वहीं केरल में गत 5 जून को मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके मुताबिक 16 जून तक म.प्र. में मानसून आने की संभावना बढ़ गई है।
अलनीनो की संभावना भी 90 फीसदी हो गई है। केंद्र एवं राज्य सरकारें खरीफ की आकस्मिक कार्ययोजना बनाने की तैयारी में जुट गई है। महाराष्ट्र सरकार तो कृत्रिम वर्षा कराने की तैयारी में है। वहीं म.प्र. मौसम विभाग ने इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में अधिक वर्षा की भविष्यवाणी की है। हालांकि प्रदेश में वर्षा कुल औसत वर्षा से 10 फीसदी कम रहने की संभावना है।

केरल पहुंचा मानसून

मानसून का इंतजार खत्म हुआ और चार दिन विलंब से ही सही केरल में इसने दस्तक दे दी। केरल में झमाझम वर्षा हो रही है। अगले कुछ दिनों में यह कर्नाटक, तमिलनाडु व दक्षिण भारत के राज्यों से उत्तर व मध्य भारत में पहुंचेगा। दक्षिणी अरब सागर व मध्य अरब सागर के कुछ हिस्से, लक्षद्वीप व केरल, तटीय व दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु व बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्से व मध्य तथा उत्तर-पूर्वी बंगाल। अगले 48 घंटों में इन क्षेत्रों में बारिश होगी। वहीं मध्यप्रदेश में 16 जून तक मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है। एक हफ्ते में यह पूरे प्रदेश में छा जाएगा।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *