State News (राज्य कृषि समाचार)

मध्य प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ १० कृषकों को मिलेंगे ५० हज़ार रु. का नगद ईनाम

Share

भोपाल। म.प्र. कृषि विभाग ने सब मिशन आॅन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ‘आत्मा’ के तहत वर्ष 2016—17 के लिए 10 प्रगतिशील कृषकों को राज्य स्तरीय सर्वोच्य कृषक पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। इन चयनित कृषकों को 50—50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी, इसमें कृषि उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में कार्य करने वाले कृषक शामिल हैं।

कृषि विभाग के मुताबिक पशुपालन क्षेत्र के श्री गोविंद सिंह (उज्जैन)एवं श्री श्याम सुन्दर मीणा (होशंगाबाद), उद्यानिकी क्षेत्र के श्री श्याम सिंह कुशवाहा (भोपाल)एवं श्री बुद्धमान सिंह मोहने (छिंदवाड़ा), कृषि क्षेत्र के अर्जुन सिंह सिसोदिया (नीमच), श्री धन सिंह पटेल (इंदौर), श्री संजय माथनकर (बैतूल) एवं श्री कल्याण सिंह (गुना), कृषि अभियांत्रिकी क्षेत्र के श्री सौरभ राठौर (खंडवा) एवं मत्स्य पालन क्षेत्र के श्री सुरेश पाटीदार (खरगोन) को राज्य सर्वोच्य कृषक​ पुरस्कार दिया जाएगा जिसमें प्रत्येक को 50—50 हजार रुपये की राशि मिलेगी।

 

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *