Uncategorized

भोपाल संभाग में 17 लाख हेक्टर में होगी रबी बोनी

भोपाल।  भोपाल संभाग में इस रबी सत्र में 17 लाख 59 हजार हेक्टर से अधिक क्षेत्र में अनाज, दलहन और तिलहन की फसलें लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह रकबा पिछले रबी सत्र 2015-16 की तुलना में एक लाख 55 हजार हेक्टर अधिक है। संभाग में इस बार रबी में प्रस्तावित रकबे में 10 लाख 56 हजार हेक्टर क्षेत्र में अनाज की फसलों की बोनी किये जाने का लक्ष्य है। इनमें 10 लाख 56 हजार हेक्टर में गेहूँ और आठ सौ हेक्टर में जौ की बोनी की जाएगी। कुल 6 लाख 87 हजार हेक्टर में दलहनी फसलें लेना प्रस्तावित है। संभाग में चना, मसूर, मटर और तिवड़ा दलहनी फसलें बोई जाती हैं। सर्वाधिक पांच लाख 20 हजार हेक्टर क्षेत्र में चने की फसल ली जाएगी।

Advertisements