Uncategorized

बालाघाट में कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न

Share

बालाघाट। कृषि विज्ञान केन्द्र बडग़ांव बालाघाट मे 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गत दिनों किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि महाविद्यालय बालाघाट के अधिष्ठाता डॉ. व्ही.बी. उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य मे एवं डॉ. उत्तम बिसेन, सहा. प्राध्यापक (उद्यान) डॉ. शरद बिसेन, सहायक प्राध्यापक (पौध प्रजनन) की उपस्थिति में ंसम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में केन्द्र के वरिष्ट वैज्ञानिक एवं प्रमुख ड़ॉ. आर. एल. राऊत ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय जीरो टिलेज ऊंची क्यारी रोपण एवं अवशेष प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी  प्रदान  की।
ज्ञात हो कि प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि के अन्तराष्ट्रीय संस्थान बोरलाग संस्थान दक्षिण एशिया जबलपुर (बीसा) के द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में डॉ. उपाध्याय,  डॉ. बिसेन,  डॉ. बिसेन एवं डॉ. देशमुख ने कृषि सम्बन्धी जानकारी कृषकों को दी। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता डॉ. सन्त कुमार शर्मा द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. सतेन्द्र कुमार कृषि वैज्ञानिक ने माना।

जीआई टैग मिलने से चिन्नौर धान किसानों को मिल रहा है अधिक दाम

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *