Uncategorized

फसल चक्र पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

मन्दसौर। ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के अन्तर्गत कलेक्टर श्री स्वतंत्र कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में डाईट परिसर में फसल चक्र पर एक दिवसीय जिलास्तरीय किसान संगोष्ठी संपन्न हुई।  कार्यक्रम में उपस्थित कृषि अधिकारी/कर्मचारी एवं किसान बंधुओं को संबोधित करते हुये कलेक्टर श्री सिंह द्वारा सुझाव दिया कि मन्दसौर में वर्षा औसत से भी कम हो रही है जिसको दृष्टिगत रखते हुये हमें ऐसी फसलों का चुनाव करना चाहिए जो कम पानी में अच्छी उपज दें सकें जैसे:- कालमेघ, अश्वगंधा, तुलसी आदि फसलें कम पानी में अच्छी उपज देती है एवं इनका बाजार मूल्य भी अधिक रहता है। इसके साथ-साथ कलेक्टर श्री सिंह ने अन्य भी जानकारी दी। उप संचालक कृषि ने पॉवर पाईन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से कार्यशाला में उपस्थित कृषकों को 5 वर्षो में कृषि आय दोगुनी कैसें करें इसकी बिन्दुवार जानकारी से किसानों को अवगत कराया।
डॉ. आर.पी.एस. शक्तावत, इंजी. राजेश गुप्ता, सौरभ सिंह तोमर ने कृषकों को कृषि सम्बन्धी जानकारी से अवगत कराया।

Advertisement1
Advertisement

सोयाबीन की नई किस्म-138 पीला मोजेक प्रतिरोधी

Advertisements
Advertisement5
Advertisement