Uncategorized

पूर्व कृषि संचालक डॉ. शर्मा की धर्मपत्नी का निधन

भोपाल। म.प्र. के पूर्व कृषि संचालक डॉ. डी.एन. शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती प्रमिला शर्मा का गत 28 नवम्बर 2016 को आकस्मिक निधन हो गया। वे 55 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार भोपाल के सुभाष नगर विश्राम घाट पर किया गया। श्रीमती शर्मा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके अंतिम  संस्कार में परिजन, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कृषक जगत परिवार मृतात्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करता  है कि दुखी परिवार को दुख सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement