Uncategorized

देश में रबी बोनी 146 लाख हेक्टे. से अधिक

Share

(विशेष प्रतिनिधि)
नई दिल्ली/भोपाल। देश एवं प्रदेश में हल्की गुलाबी ठंडक पडऩे के साथ ही रबी की बुवाई रफ्तार पकडऩे लगी है। अब तक देश में 146.85 लाख हे. में बोनी कर ली गई है जबकि गत वर्ष इस समय तक 126.71 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। वहीं म.प्र. में अब तक 35 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में रबी फसलें बोई गई हैं।

कृषि मंत्रालय के मुताबिक पर्याप्त नमी के कारण अब तक गेहूं 25.72 लाख हेक्टेयर में बोया गया है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 18.65 लाख हे. में बुवाई हुई थी। अब तक धान 9.68 लाख हे. में, दलहनी फसलें 49.24 लाख हे. में, मोटे अनाज 20.17 लाख हे. में एवं  तिलहनी फसलें 41.03 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।
इधर म.प्र. में अब तक 35.23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी कर ली गई है। इसमें गेहूं 10.35 लाख हेक्टेयर में बोया गया है। चने की बोनी 14.43 लाख हेक्टेयर में, मटर 1.37, मसूर 2.99, सरसों 4.77 लाख हेक्टेयर में एवं गन्ना 16 हजार हेक्टेयर में बोया गया है। जानकारी के मुताबिक अब तक कुल अनाज फसलें 10.61 लाख हेक्टेयर में दलहनी फसलें 19.13 लाख हे. में एवं तिलहनी फसलें 5.32 लाख हेक्टेयर में बोई गई है। ज्ञातव्य है कि प्रदेश में इस वर्ष रबी में 117.16 लाख हेक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य रखा गया है। जबकि गत वर्ष 108.88 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई थी।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *