Uncategorized

देवास में किसान गोष्ठी सम्पन्न

Share

देवास। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा ”आत्मा” खरीफ वर्ष 2015-16 के अंतर्गत विकासखंड सोनकच्छ के ग्राम लोंदिया में एक दिवसीय किसान गोष्ठी आयोजन किया गया।श्री अमित कुमार पांडेय ब्लाक टेक्नालॉजी मैनेजर टोंकखुर्द द्वारा कृषकों को स्वयं का बीज, जैविक खाद, जैविक दवा का उपयोग करने से संबंधित मार्गदर्शन दिया।
श्री एम.एल. सोलंकी उप परियोजना संचालक आत्मा, डॉ. आर.पी. शर्मा कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र, डॉ. विक्रम सिंह पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, श्री आर.पी. सिंह वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, श्री उत्तम सिंह जादौन परियोजना संचालक आत्मा एवं उप संचालक कृषि श्री के.सी. बास्केल द्वारा किसानों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री आर.एस. सेंगर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सी.एस. तोमर, विषय वस्तु विशेषज्ञ योगेन्द्र मेवाडा, धर्मेन्द्र ठाकुर व टी.एस. ठाकुर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री विक्रम सिंह, श्री संजय शर्मा, श्री सोनी आदि उपस्थित थे। बीटीएम सोनकच्छ श्री विनोद पवार ने अभार व्यक्त किया।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *