Uncategorized

तरावली में हुआ ज्ञान मेला

Share

भोपाल। रिलायंस के संस्थापक स्व. श्री धीरू भाई अंबानी का जन्मदिन गत 28 दिसम्बर को ज्ञान मेले के रूप में भोपाल जिले के बैरसिया ब्लॉक के ग्राम तरावली में मनाया गया। ज्ञान मेले में 30 गांव के लगभग 150 किसानों ने भाग लिया, मेले में किसानों को समसामयिक कृषि के साथ साथ उद्यानिकी, पशुपालन व मानव स्वास्थ्य की जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. जी. एस. कौशल भोपाल ने जैविक खेती के विषय में, पूर्व संचालक कृषि विस्तार सेवायें जनेकृविवि जबलपुर डॉ. जे.एस. रघु ने किसानों को खेती में जल प्रबंधन की जानकारी दी।
इस अवसर पर कृविके भोपाल के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. रत्नदीप सोनी, आत्मा परियोजना के अधिकारी श्री एल.पी.एस. चौहान, आर.ए.के. कृषि महाविद्यालय के प्रधान कृषि वैज्ञानिक डॉ. के.जे. सिंह, श्री डी.डी. भार्गव, डॉ. आर.के. श्रीवास्तव, श्रीमती चित्रा सोनी व सपना दुबे ने किसानों को कृषि, पशुपालन, मानव स्वास्थ्य, शासकीय योजनाओं की जानकारी दी।
मेले में किसानों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। ग्राम टांडा के किसान गुलाब सिंह गुर्जर ने, लीलाकृष्ण ने बतलाया कि रिलांयस फाउंडेशन के सहयोग से उद्यानिकी विभाग की योजनाओं को अपनाकर उन्हें प्याज उत्पादन में भरपूर सफलता मिली है। ग्राम बरखेड़ा बरामद के किसान इमरत सिंह दंगी ने कहा कि उन्होंने वर्मीकम्पोस्ट खाद बनाया व गांव के लोगों को इसके लिए प्रेरित भी किया।
साथ ही सर्वश्री रूपकेशर सिंह दांगी, हेमपाल सिंह, मोतीलाल, मनोज मेहर, हरगोविन्द सिंह, राजेन्द्र सिंह दांगी, रूप सिंह, पप्पू गुर्जर, धमेन्द्र सिंह आदि ने भी अपने अपने विचार रखते हुये रिलायंस फाउंडेशन द्वारा संचालित गतिविधियों व जागरूकता कार्यक्रमों जैसे मोबाईल ध्वनि संदेश, हेल्पलाइन नम्बर 18004198800 पर उपलब्ध जानकारियां, रेडियां पर प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे प्रसारित होने वाला कार्यक्रम किसान संदेश से प्राप्त होने वाली बहुमूल्य जानकारियों से क्षेत्र के किसानों को हो रहे लाभ के विषय में बतलाया। रिलायंस फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री जगदीश प्रजापति ने किसानों को फाउंडेशन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *