Uncategorized

चम्बल का कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न

भोपाल। चम्बल फर्टिलाइजर्स एण्ड केमिकल्स लि. द्वारा जबलपुर जिले के ग्राम सहसन पडरिया में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. आर.एस. शर्मा सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक जे.एन. के.वि.वि. जबलपुर श्री आर.के. सिंह, उप क्षेत्रीय प्रबंधक श्री विक्रान्त खाण्डवे, उप विपणन प्रबंधक चम्बल फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लि. जबलपुर, श्री शर्मा आरईओ जबलपुर, श्री सुरेन्द्र पटेल सरपंच सहसन पडरिया उपस्थित थे। कृषक प्रशिक्षण में लगभग 150 कृषकों ने भाग लिया। डॉ. शर्मा ने कृषकों को पोटाश, नीम कोडेट यूरिया व दानेदार सिंगल सुपर फास्फेट के साथ खेती में संतुलित उर्वरक उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने सूक्ष्म पोषक तत्व सल्फर, जिंक, कैल्शियम, बोरान आदि की भी जानकारी दी। उन्होंने कृषकों को सलाह दी कि मिट्टी परीक्षण के उपरांत ही उर्वरक का प्रयोग सही समय व सही मात्रा में करें। श्री सिंह ने चम्बल के उत्पादों की जानकारी दी। श्री शर्मा ने शासकीय योजनाओं के बारे में बताया। श्री खाण्डवे ने किसानों को उत्तम सल्टोन, उत्तम सेचार्ज, उत्तम सेलरिच, सल्फोनोव फिलिप के बारे में बताया। श्री पटेल ने आभार व्यक्त किया।

Advertisement1
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement