गेहूं में करनाल बंट निगरानी के लिए दल का गठन
भोपाल। कृषि संचालनालय द्वारा प्रदेश की प्रमुख रबी फसल गेहूं में करनाल बंट, व्हीट रस्ट एवं यलो रस्ट के प्रकोप का निरीक्षण तथा नियंत्रण और किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देने के लिए संभागवार मानीटरिंग दल का गठन किया गया है।
इस दल में संयुक्त संचालक कृषि दल प्रमुख होंगे। साथ ही उपसंचालक, कृषि महाविद्यालय केवीके के पौध रोग विशेषज्ञ, परियोजना संचालक आत्मा तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक सदस्य होंगे। संचालक कृषि ने निगरानी दल को निर्देश दिए हैं कि गेहूं फसल क्षेत्र का गहन सर्वे करें यदि रोग पाया जाता है तो उसके निदान की तकनीकी जानकारी मौके पर ही कृषकों को उपलब्ध कराएं। साथ ही इसकी रिपोर्ट संचालनालय को भेजें।