Uncategorized

क्या फसल का सही दाम नहीं मिलने से आपको नुकसान हुआ है?

Share

myRML एक ऐसा एप है जो किसानों को अपनी लागत घटाने में और मुनाफा बढ़ाने में मदद करता है|
भोपाल। संचार क्रांति के इस युग में अब किसानों के लिये भी मोबाइल एप प्रस्तुत हो गया है। ‘myRML’ मोबाइल एप मोबाइल पर मिलने वाली एक ऐसी नि:शुल्क सुविधा है जिसे किसान आसानी से अपने मोबाइल पर डाऊन लोड कर सकते हैं। इस एप से जुड़कर किसान कृषि संबंधी जानकारी नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें फसल संंबंधी तकनीकी जानकारी से लेकर मौसम व मण्डी तक की जानकारी शामिल है।
‘myRML’ एप किसानों को 9 भाषाओं में 450 किस्मों की फसलों व 1300 मंडियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराता है। यह एप मनचाही मंडियों में 6 फसलों के पिछले 7 दिनों के मंडी भाव, बेमौसमी बरसात से फसलें बचाने में मदद के लिये मौसम की जानकारी, उपलब्ध कराता है। हजारों किसानों से जुडऩे और खेतीबाड़ी की जानकारी साझा करने में मदद करती है। अपने इलाके में मनचाही फसलों के व्यापारियों के नाम और नंबर मिलने से सीधे व्यापारियों को उपज बेचने में मदद मिलती है। यह एप डाउनलोड और इस्तेमाल करना एकदम मुफ्त है। ‘myRML’ मोबाइल पर डाउनलोड करने के लिये 0922 3511 115 पर मिस कॉल करें और हम आपके मोबाइल पर Android डाउनलोड और एप रजिस्टर करने के लिये लिंक भेजेंगे। कृषक बन्धु अपने हैंडसेट से गूगल प्ले स्टोर पर भी जा सकते हैं और ‘myRML’ सर्च करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। और यह लिंक बिल्कुल मुफ्त में डाउनलोड होगी।
कुछ किसानों की राय इस एप के बारे में
देवास के श्री सदाशिव पाटिल ने RML की मंडी कीमतों का फायदा लेकर 12,000 रुपये का परिवहन खर्च बचाया और माल सीधे व्यापारियों को बेचने में मदद मिली।
देवास के एक और किसान श्री कुमार ने क्ररूरु न्यूज का फायदा उठाया और राज्य सरकार से पाइपलाइन पर सब्सिडी हासिल करके 20,000 रुपये बचाए। उन्होंने ग्राम सेवक से पूछताछ की और सब्सिडी के लिये आवेदन किया।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *