Uncategorized

केरल में श्री बिसेन ने मसाला खेती का अवलोकन किया

भोपाल। किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने गत दिनों केरल के कोझीकोड मसाला अनुसंधान केन्द्र में मसाला खेती का अवलोकन किया।
कृषि मंत्री श्री बिसेन कोझीकोड के कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केन्द्र भी गये। उन्होंने मसाला खेती करने के तरीकों और उसके विपणन की प्रक्रिया जानी। श्री बिसेन ने कहा कि मध्यप्रदेश में मसाला खेती की काफी संभावनाएँ हैं। इससे हम खेती-किसानी से जुड़े हजारों युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध करवा सकते हैं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement