Uncategorized

कृषि संचालनालय में मनाया महिला दिवस

Share

(विशेष प्रतिनिधि)
भोपाल। किसान कल्याण तथा कृषि विकास संचालनालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे उत्साह के साथ गरिमामय माहौल में मनाया गया। आयोजन में संचालनालय कृषि के साथ ही सीएट एवं संयुक्त संचालक कृषि व उपसंचालक कृषि भोपाल के अधीनस्थ समस्त अधिकारी कर्मचारी महिलाएं, हरित परिधान में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपर संचालक कृषि श्री बी.एम. सहारे ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका का उल्लेख करते हुए उनके योगदान को अतुलनीय बताया। संयुक्त संचालक कृषि श्री के.पी. अहिरवार ने कहा कि देश की प्रगति और साक्षरता के विकास के साथ महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में परिवर्तन हुआ है तथा महिलाओं को समुचित सम्मान तथा सुरक्षा मिल रही है। पृथक महिला बजट तथा जैण्डराइजेशन के मुद्दों की जानकारी भी उन्होंने दी। संयुक्त संचालक कृषि श्री एम.एल. जैन ने आंकड़ों के हवाले से कहा कि देश के कुल बजट में महिलाओं के लिए 4-5 प्रतिशत राशि का ही प्रावधान है। इसे बढ़ाया जाना चाहिये। क्योंकि देश में लगभग आधी जनसंख्या, महिलाओं की है। तथापि 30 प्रतिशत आरक्षण के कारण शासकीय सेवाओं में महिलाओं की संख्या बढ़ी है। उपसंचालक कृषि डॉ. मनीषा जायसवाल ने कहा कि जैण्डर मुद्दों तथा महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिये पुरूष कर्मियों का भी प्राशिक्षण होना चाहिये। महिला और बाल विकास विभाग की अधिकारी श्रीमती पल्लवी ने महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं के लीगल राइट्स विषय पर पॉवर पॉइन्ट प्रेजेंटेशन दिया। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती आशालता पाठक ने भी इस अवसर पर प्रभावी उद्बोधन दिया। श्रीमती कनकलता श्रीवास्तव ने हमको मन की शक्ति देना गीत के साथ कार्यक्रम की गरिमापूर्ण शुरूआत की। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सविता श्रीवास्तव ने तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती रश्मि वर्गीस ने किया।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *