Uncategorized

कृषि संचालनालय में आंतरिक फेरबदल

भोपाल। कृषि संचालनालय में आंतरिक फेरबदल करते हुए संचालक कृषि ने अधिकारियों को शाखाओं का कार्य आवंटित किया है। जानकारी के मुताबिक संयुक्त संचालक श्री एम.एल. जैन वर्तमान कार्यों के साथ-साथ शिकायत शाखा का कार्य भी देखेंगे। संयुक्त संचालक श्री सुनील दुबे को खाद, बीज, पौध संरक्षण सहित न्यूट्रीसीरियल, न्यूट्रीफार्म, सूरजधारा, अन्नपूर्णा, आईसीडीपी गन्ना, मंडी एवं लोकसेवा गारंटी शाखाओं का कार्य सौंपा गया है।
उपसंचालक श्री कमल सिंह यादव एवं सहायक संचालक श्री राजेन्द्र प्रसाद परमार प्रधानमंत्री खेत सिंचाई योजना, एन.एम.एस.ए. लघु सिंचाई, नलकूप, डीजल /विद्युत पंप, कूप निर्माण एवं किसान क्रेडिट कार्ड शाखाओं का कार्य देखेंगे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement