Uncategorized

कृषि तकनीक को बढ़ावा देने से लाभ

इंदौर। कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने गत दिनों लाभगंगा गार्डन में ऑल इंडिया दाल मिल एसोसियेशन द्वारा आयोजित अनाज मशीनरी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यपारियों से चर्चा करते हुये कहा कि कृषि तकनीक को बढ़ावा देने किसानों और व्यापारियों दोनों को फायदा होगा।
यह अनाज मशीनरी प्रदर्शनी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की है इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देना है। आधुनिक  मशीनों से ग्राहक और व्यापारियों और दोनों को फायदा होगा। इससे लागत में कमी आयेगी। प्रदर्शनी में चीन, टर्की, जापान, कोरिया, भारत आदि देशों का प्रर्दशन किया गया है। इस प्रदर्शनी में दाल बनाने, चावल बनाने, गेहूं साफ करने, अनाज भंडारण करने, गेहूं  पीसने आदि की मशीनों का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी में कुल 105 स्टॉल लगाये गये हैं।
कार्यक्रम में बताया गया कि  इस प्रदर्शनी में ग्रेनटेक डीब्रोन जी.एस.आई. ग्रुप वीलटेक पियुलर सिमागा (स्पेन), पिंगल (चाइना), जाकरिया, अन्नपूर्णा, क्यू.ई.डी. आदि कम्पनियों के स्टाल लगाये गये हैं।

Advertisements