Uncategorized

किसान गोष्ठी आयोजित

शाजापुर। कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम ”आत्मा” अंतर्गत ग्राम-पलसावद विकासखण्ड-मो.बड़ोदिया में गत दिवस किसान संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें ग्राम-पलसावद के सरंपच श्री माखन सिंह परमार, कृषक मित्र श्री बिहारी लाल परमार सहित कृषकगण एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. जी.आर.अम्बावतिया, श्री आर.पी.एस.नायक परियोजना संचालक ”आत्मा”, श्री आर.सी.पुनासिया उप परियोजना संचालक आत्मा शाजापुर, श्री एम.एल.मालवीय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं श्री जगदीश मालवीय ए.टी.एम. आत्मा, श्री पी.के.जैन ग्रा.कृ.वि.अधिकारी मो.बड़ोदिया उपस्थित थे।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जी.आर. अम्बावतिया, परियोजना संचालक श्री आर.पी.एस. नायक, उप परियोजना संचालक श्री आर.सी.पुनासिया द्वारा कृषकों को तकनीकी जानकारी दी।
विकासखण्ड-मो.बड़ोदिया के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एम.एल.मालवीय द्वारा कृषकों को गोबर गैस संयंत्र के बारे में जानकारी दी गई एवं कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। अन्त में उपस्थित सभी कृषकों, वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों का श्री पी.के.जैन ग्रा.कृ.वि. अधिकारी मो.बड़ोदिया ने आभार प्रदर्शन किया।

Advertisements