Uncategorized

किसानों को हुआ 31 अरब का भुगतान

Share

म.प्र. में 32 लाख टन से अधिक हुई गेहूँ खरीदी
भोपाल। मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य 16 मार्च से चल रहा है। अब तक प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 32 लाख 3 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। प्रदेश में इस वर्ष 1525 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर गेहूँ खरीदी का कार्य किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर 4 लाख 14 हजार 777 किसान से गेहूँ की खरीदी की गयी है। गेहूँ खरीदी के बदले किसानों को अब तक 3114 करोड़ का भुगतान किया गया है।
प्रदेश में संभागवार खरीदी में इंदौर में 2 लाख 60 हजार मीट्रिक टन, भोपाल में 10 लाख 37 हजार, नर्मदापुरम् में 7 लाख 61 हजार, उज्जैन में 4 लाख 38 हजार, सागर में एक लाख 75 हजार, जबलपुर में 2 लाख 80 हजार, ग्वालियर में एक लाख 42 हजार और चम्बल संभाग में 75 हजार मीट्रिक टन, रीवा संभाग में 31 हजार मीट्रिक टन और शहडोल संभाग में 618 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। प्रदेश में इस वर्ष 19 लाख 34 हजार किसान ने अपनी उपज बेचने के लिये पंजीयन करवाया है।
प्रदेश में इस वर्ष 75 लाख मीट्रिक टन गेहूँ खरीदी का अनुमान है। पिछले वर्ष प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 73 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की गयी थी।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *