Uncategorized

कपास उत्पादन 396 लाख गांठ अनुमानित

Share

मुम्बई। भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने गत दिनों कहा कि फरवरी के अनुमान के अनुसार वर्ष 2014-15 में कपास का उत्पादन 396 लाख गांठ रह सकता है, जो पिछले साल से कम होगा। मध्य क्षेत्र में उत्पादकता में मामूली गिरावट से कुल उत्पादन स्तर प्रभावित होगा। मध्य क्षेत्र में गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश शामिल हैं। कपास का विपणन सत्र अक्टूबर से शुरू होता है। सीेएआई के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2013-14 के दौरान कुल कपास उत्पादन 407.25 लाख गांठ था। मध्य क्षेत्र में उत्पादन 219.25 लाख गांठ होने का अनुमान है, जो उत्पादन पिछले वर्ष 235.75 लाख गांठ का हुआ था।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *