Uncategorized

एम.पी. एग्रो ने 2.60 करोड़ का चेक सौंपा

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में गत दिनों मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम द्वारा महिला-बाल विकास विभाग को 2 करोड़ 60 लाख रूपये का चेक सौंपा गया। निगम द्वारा यह राशि कार्पोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत दी गयी है।
यह राशि अटल बाल मित्र योजना के लिये दी गई है। इस अवसर पर निगम के अध्यक्ष श्री रामकिशन चौहान, प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास श्री जे.एन. कंसोटिया, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल तथा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तथा राज्य कृषि उद्योग विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री एस.के. मिश्रा उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement