Uncategorized

उन्नत कृषि तकनीक पर कृषक संगोष्ठी

उमरिया। रिलायंस फाउंडेशन द्वारा नॉलेज ऑन व्हील कार्यक्रम के अंतर्गत करकेली विकासखंड के ग्राम करकेली में उन्नत कृषि तकनीक पर कृषक संगोष्ठी आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम में पूर्व सहायक संचालक कृषि विभाग शहडोल-श्री एमपी मिश्रा, रिलायंस फाउंडेशन के श्री प्रशांत बर्मन डिस्ट्रिक्ट मैनेजर द्वारा जैविक खाद जैसे मटका खाद, केचुंआ खाद, गोबर खाद, कचरा खाद बनाने की प्रक्रिया तथा जैविक दवाई बनाने व उपयोग की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित 50 किसान भाईयों को प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisements