राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में जैविक खेती को बढ़ावा: 5 हजार वर्मी कंपोस्ट इकाइयों की स्थापना, किसानों को मिलेगा ₹50,000 का अनुदान

02 सितम्बर 2024, जयपुर: राजस्थान में जैविक खेती को बढ़ावा: 5 हजार वर्मी कंपोस्ट इकाइयों की स्थापना, किसानों को मिलेगा ₹50,000 का अनुदान –  राजस्थान में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रासायनिक खादों के अंधाधुंध उपयोग से मृदा की घटती उर्वरकता को सुधारने के लिए वर्मी कंपोस्ट इकाइयों की स्थापना की योजना शुरू की है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5 हजार वर्मी कंपोस्ट इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।

किसानों को मिलेगा अनुदान

कृषि आयुक्त श्री कन्हैयालाल स्वामी के अनुसार, वर्मी कंपोस्ट इकाई स्थापित करने के लिए किसानों को इकाई लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम ₹50,000 का अनुदान दिया जा रहा है। इसके लिए किसानों के पास 0.4 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि होना अनिवार्य है। किसान जन आधार के माध्यम से राज किसान साथी पोर्टल या नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए 6 माह पुरानी जमाबंदी होना आवश्यक है।

Advertisement
Advertisement

जैविक खेती से बढ़ेगी उत्पादकता और सेहत

जैविक खेती न केवल फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में सहायक है, बल्कि इससे मिट्टी की संरचना और पर्यावरण को भी लाभ होता है। जैविक खाद के उपयोग से मिट्टी में जीवाणुओं की संख्या बढ़ती है और भूजल स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है। यह पहल न केवल किसानों की आय में वृद्धि करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement