State News (राज्य कृषि समाचार)

किनोवा की खेती को दिया जा रहा प्रोत्साहन

Share

इंदौर। कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा इंदौर द्वारा इस वर्ष नवाचार के तहत इंदौर जिले में किनोवा की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। किनोवा भी एक अनाज है जो ग्लूटेन मुक्त है। इसे खाने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। उप संचालक सह परियोजना संचालक श्रीमती शर्ली थॉमस ने बताया कि  नवाचार के तहत इंदौर जिले में 20  किसानों को किनोवा का बीज उपलब्ध कराया गया है, जिसमें देपालपुर ब्लॉक के गिरोता जैविक क्लस्टर के किसान भी शामिल हैं। गत दिनों गिरोता के किसान श्री शिवसिंह पिता चन्दर सिंह के यहां किनोवा की बुआई की गई।

प्रोटीन से भरपूर : किनोवा के गुणों के बारे में परियोजना संचालक ने बताया कि किनोवा में 9 प्रकार के एमिनो एसिड होते हैं। इसे खाने से प्रोटीन भी अधिक मिलता है। इसमें पोटेशियम,मैग्नीशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। किनोवा गुणों की खान है। इसमें फायबर की मात्रा अधिक होती है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल ज्यादा है, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद हैं। इसमें विटामिन ई की मात्रा अन्य अनाजों से अधिक होती है। इसके पत्तों को सलाद के रूप में खाया जाता है, जो स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक हैं। जिनकी हड्डियां कमजोर हैं, उन्हें किनोवा जरूर खाना चाहिए।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *