एनएचबी प्रबंध संचालकमैत्री और शांति का प्रतीक सांची स्तूप के चारों ओर फैली हरीतिमा के मध्य डॉ. अरीज़ अहमद, प्रबंध संचालक राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ने कृषक जगत का खरीफ विशेषांक 2019 किसानों को अर्पित किया। डॉ. अरीज़ अहमद म.प्र. में
एनएचबी प्रबंध संचालक डॉ. अरीज़ अहमद म.प्र. में
भोपाल। उद्यानिकी फसल के उत्पादन से कृषकों की आमदनी निश्चित बढ़ती है। म.प्र. में फल, फूल, सब्जी उत्पादन की बहुत संभावना है। कृषकों को इन फसलों पर आकर्षित होना पड़ेगा। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह बात राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (नई दिल्ली) से म.प्र. के दौरे पर आये प्रबंध संचालक डॉ. अरीज़ अहमद ने भोपाल के निकट इस्लामनगर में कृषकों से चर्चा में कही। डॉ. अहमद के दौरे से प्रदेश में बागवानी बोर्ड की योजनाओं को गति मिलेगी। डॉ. अहमद ने किसानों को बागवानी के प्रति जागरुक करते हुए बोर्ड की अनुदान योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की एवं कृषकों की समस्याओं का निदान भी किया। भ्रमण के समय बोर्ड के उपनिदेशक म.प्र. श्री वी.आर.के. मूर्ति, पॉली हाउस निर्माता साई एग्रो सेल्स के श्री राजीव मिश्रा, कृषक जगत विशेष प्रतिनिधि प्रकाश दुबे, बागवानी बोर्ड भोपाल कार्यालय के श्री कैलाश सेन भी उपस्थित थे।