जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के भूतपूर्व अधिष्ठाता एवं ख्यातिलब्ध पौध रोग वैज्ञानिक डॉ. एम.एन. खरे को पौध रोग के क्षेत्र में अति उत्कृष्ट एवं विशिष्ट कार्यो हेतु विश्व की द्वितीय सबसे बड़ी पौध वैज्ञानिकों को इंडियन फाईटोपैथोलॉजीकल सोसायटी नई दिल्ली द्वारा 71वीं वार्षिक बैठक जो बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणासी में आयोजित की गई। इसमें आपको लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड द्वारा सम्मानित किया गया। वर्ष 2016 में डॉ. खरे को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा भी पौध वैज्ञानिक के रूप में उत्कृष्ट सेवा हेतु लाइफ ाइम एचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। डॉ. खरे को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए लगभग 25 वर्ष हो रहे हैं। डॉ. खरे 85 वर्ष की आयु में भी पौध रोग विज्ञान के क्षेत्र में सक्रियता से कार्य कर रहे हैं और युवा पौध वैज्ञानिकों हेतु प्रेरणा स्त्रोत के रूप में मार्गदर्शन दे रहे हैं।
डॉ. खरे को इस उत्कृष्ठ उपलब्धि पर कृषि विष्वविद्यालय परिवार द्वारा बधाई एवं षुभकामनाऐं प्रेषित की।