भोपाल। राज्य शासन ने श्री एम. गोपाल रेड्डी प्रशासकीय सदस्य राजस्व मण्डल ग्वालियर को अपर मुख्य सचिव जनसम्पर्क तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश माध्यम पदस्थ किया है। श्री पी. नरहरि सचिव जनसम्पर्क एवं विमानन तथा आयुक्त जनसम्पर्क अब प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश माध्यम के प्रभार से मुक्त होंगे। राज्य शासन ने श्री नागेन्द्र प्रसाद मिश्रा सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व को सचिव अध्यात्म पदस्थ किया है। श्री आशीष कुमार उप सचिव संस्कृति विभाग एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा संचालक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी म.प्र. तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण (अतिरिक्त प्रभार) को उप सचिव संस्कृति एवं अध्यात्म विभाग तथा संचालक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण (अतिरिक्त प्रभार) पदस्थ किया है।